देवभूमि मीडिया ब्यूरो । उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटने की खबर सामने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने की खबर सामने आई है. ग्राम सभा कंकराड़ी, मुस्टिकसौर में बादल फटा है। बादल फटने के कारण कई लोग लापता बताए जा रहे हैं और कुछ मकान भी बह गए हैं।

वही जानकारी मिली है कि लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर आ गए हैं। आपको बता दें कि एसडीआरएफ की टीम आपदा क्षेत्रों के लिए रवाना हो गई है।
बता दें कि बादल फटने की सूचना तत्काल एसडीआरएफ पुलिस प्रशासन को दी गई। एसडीआरएफ पुलिस प्रशासन एसडीएम साहब उत्तरकाशी से कम कांकरोली के लिए चल दिए हैं। जिला अध्यक्ष प्रबंधन से अभी बातचीत हुई।
लगातार बारिश से लोगो मे भय का माहौल बना हुुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें :- शराब की तीन बोतल गटक कर रोडवेज चला रहा था चालक, बस सीज, आरोपी गिरफ्तार

