श्रद्धेय खंडूरी को नम आंखों से अंतिम विदाई
वसंत विहार स्थित आवास पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मेजर जनरल Bhuvan Chandra Khanduri (सेवानिवृत्त) को उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan, राज्यपाल Gurmit Singh (से.नि.) सहित बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी। उन्हें एक अनुशासित, सरल एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


वसंत विहार स्थित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) के आवास पर पहुंचकर उनकी अंतिम यात्रा में माननीय उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan
राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (से.नि.) सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के साथ सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी।
श्रद्धेय खंडूरी मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि अभिभावक, प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक थे।
उनका स्नेह, अनुशासन, सरलता, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और कार्यशैली सदैव प्रेरणा देती रहेगी। सार्वजनिक जीवन में उनके द्वारा दिए गए संस्कार, मार्गदर्शन एवं आदर्श मेरे लिए अमूल्य धरोहर हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।

