UTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा की तारीख में किया बदलाव

UKPSC UPDATE : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 7 जुलाई को होनी थी, लेकिन अब इस परीक्षा को आगे बढ़ाकर 14 जुलाई को कर दिया गया है।

इसकी सूचना बाकायदा लोक सेवा आयोग ने अपनी वेबसाइट पर दी है। लगभग 40 दिन पहले पीसीएस के फॉर्म भरे गए थे और परीक्षा की तारीख 7 जुलाई रखी गई थी। अभ्यर्थियों को अब पीसीएस की तैयारी करने के लिए 7 दिन का वक्त और मिल गया है।

लोक सेवा आयोग द्वारा बदली गई तारीख को आगे क्यों बढ़ाया गया है ये बात स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »