UTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : यहां आपसी खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत, पांच लोग घायल

उत्तराखंड : यहां आपसी खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

रामनगर के ग्राम देवीपुरा में खेत की मेढ़ को काटने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई। पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। आपको बता दे की रामनगर के देवीपुरा बासीटीला गांव में खेत की मेढ़ को काटने को लेकर 2 पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष ने फावड़े से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें एक पार्वती नामक महिला की मौत हो गई। जबकि एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए, और दूसरे पक्ष से भी 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

आहार नाल से निकाला ब्लेड, मरीज़ को मिला नया जीवन, कहा- थैंक्यू डाॅक्टर्स थैंक्यू इंन्दिरेश अस्पताल

एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में हमलावरों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस को अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई रिपोर्ट नही दी गई है, फिलहाल पुलिस वैधानिक कार्यवाही के लिए रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »