DEHRADUNUttarakhand

बड़ी ख़बर : बद्रीनाथ हाईवे पर यहां आई बड़ी-बड़ी दरारें

 

बद्रीनाथ हाईवे पर पुरसारी के पास बड़ी-बड़ी दरारें

चमोली: पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरसारी के पास बड़ी-बड़ी दरें बढ़ गई है। यह दरारें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कभी भी सड़क का एक बड़ा हिस्सा भू धंसाव की चपेट में आ सकता है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने की संभावना है।

बागेश्वर उपचुनाव में सीएम धामी का अंदाज़ ए बया

पिछले कई वर्षों से यह फ्लाइट जॉन सक्रिय नहीं था, क्योंकि यहां पर करोड़ों की लागत से क्षेत्र का ट्रीटमेंट किया गया था। कई वर्षों तक इस स्लाइड जॉन के शांत रहने से सभी ने राहत की सांस ली थी, मगर एक बार फिर से सड़क पर पड़ी दरारों ने लोगों केे साथ साथ प्रशासन के लिए परेशानियां खड़ी कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »