UTTARAKHAND

बड़ी खबर : बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा से तीसरे पड़ाव गौरीकुंड को हुई प्रस्थान

बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा से तीसरे पड़ाव गौरीकुंड को प्रस्थान हुई

।भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज बुद्धवार 8 मई को प्रात: 8.45 बजे फाटा से तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड को प्रस्थान हुई।

बीते 6 मई को देवडोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु पहुंची तथा कल मंगलबार 7 मई को दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची थी।

उल्लैखनीय है केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुल रहे है। भगवान केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम तक पहुंचाते है।

आज फाटा से प्रस्थान होते समय जगह- जगह श्रद्दालुजन तथा स्कूली बच्चे बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा कर रहे है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ जा रहे है। पंचमुखी डोली के गौरीकुंड प्रस्थान के समय विष्णु प्रसाद कुर्मांचली, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, सहित कई मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »