समूह क एवं ख के अधिकारी शत प्रतिशत तथा समूह ग एवं घ की उपस्थिति 50 प्रतिशत सुनिश्चित की जाएगी
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून। सरकार ने एक जून से राज्य के सभी सरकारी कार्यालय खोलने का फैसला किया है। राज्य में विभाग स्तर पर सभी कार्यालय सुबह दस से शाम पांच बजे तक तथा राज्य सचिवालय व राज्य विधानसभा सुबह साढ़े नौ से शाम छह बजे तक खोले जाएंगे।
सचिव (प्रभारी) डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने लॉकडाउन की अवधि में प्रदेश के शासकीय कार्यालयों को खोले जाने के संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के शासकीय कार्यालयों को खोले जाने वं अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति के संबंध में पूर्व में जारी शासनादेश में दी गई व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए एक दिन से प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय लॉकडाउन की अवधि से पूर्व की भांति यथा विभागस्तर पर प्रातःदस से शाम पांच बजे तक तथा पांच दिवसीय कार्यालय यथा राज्य सचिवालय एवं राज्य विधानसभा आदि में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक खोले जाएंगे।