रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर रुद्रप्रयाग में साफ़ दिख रहा है। अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन ज़िला प्रशासन ने एहतियातन हाई अलर्ट जारी कर दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग अपने कंट्रोल रूम से नदी के जलस्तर और संवेदनशील स्थानों पर लगातार नज़र बनाए हुए है।

