Uttarakhand

अंकिता हत्याकांड मेंआरोपी पुलकित आर्य की ऋषिकेश फैक्टरी में लगी आग।

 देंवभूमी मीडिया ब्यूरो –   ऋषिकेश गंगा भोगपुर स्थित पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है।तो पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लगने की खबर फैलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए टीम जुटी हुई है। अंकिता हत्याकांड के बाद आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट और फैक्टरी दोनों को सील कर दिया गया था।  इसके बाद से ही यहां पीएसी तैनात की गई थी। पुलकित आर्य की यह फैक्टरी ऋषिकेश से करीब 25-26 किलोमीटर दूर है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने की घटना सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »