POLITICS

पार्टी नेतृत्व तय करेगा कि किसको मुख्यमंत्री बनाया जाना है-प्रीतम सिंह

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि मेरी भी भावना है आगे बढ़ने की लेकिन ये पार्टी नेतृत्व तय करेगा कि किसको मुख्यमंत्री बनाया जाना है।
सभी नेताओं की भावना होती है आगे बढ़ने की लेकिन पार्टी के अंदर व्यक्तिगत भावनाएं मायने नहीं रखती हैं बल्कि पार्टी का निर्णय सबको मानना पड़ता है।
प्रीतम सिंह ने पूर्व सीएम हरीश रावत के उस बयान के सवाल पर जवाब दिया जिसमें हरीश रावत ने या तो मुख्यमंत्री बनने या घर बैठने की बात कही थी। प्रीतम सिंह ने कहा कि टिकट वितरण में कोई गुटबाजी नहीं रही बल्कि जिताऊ कंडीडेट कौन होगा इसको ध्यान में रखा जाता है, सभी कोंग्रेस के सिपाही हैं किसी नेता से गुटबाज़ी नहीं है। जो राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला लेगा सीएम के मामले में उसको साथ लेकर सभी चलेंगे।
प्रीतम सिंह ने अपने आवास पर बात करते हुए कहा है राज्य के अंदर पहली विधानसभा बनी तो हमने कांग्रेस की सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने एक मजबूत राज्य की नीव डाली थी। अब हम चाहते हैं रोजगार परक, विकास को आगे बढ़ाने वाली, उत्तराखंड के हितों का ध्यान रखने वाली सरकार हम बनाने का काम करेंगे।
प्रीतम ने कहा कि हमने जो जनता से वायदे किये हैं उनको पूरा करेंगे,चारधाम चारकाम वाले वादे को भी हम पूरा करेंगे। जो गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को चिन्हित करके प्रतिवर्ष 40हज़ार रुपये प्रत्येक परिवार को देंगे।
सरकार बनाने के दावों के आत्मविश्वास के सवाल पर प्रीतम सिंह ने कहा है कि बीजेपी की सरकार के डबल इंजन की विफलता के कारण राज्य की जनता ने कांग्रेस को चुनाव में भारी समर्थन दिया है।
बीजेपी सरकार ने सिर्फ नारे दिए लेकिन डिलीवर नहीं कर पाए, राज्य में इसीलिए तीन-तीन मुख्यमंत्री बनाने पड़े बीजेपी को। यही हमारी जीत का आत्मविश्वास बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »