Contents
आखिरकार 5 दिन बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो ही गए हैं। आज नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के तमाम शीर्ष नेताओं ने उनका स्वागत किया।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक टिकट की शर्त पर हरक की कांग्रेस में वापसी हुई है। पार्टी से या तो हरक सिंह रावत को या फिर उनकी बहू को टिकट मिल सकता है।अब देखना है आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति क्या गुल ख़िलाती है।



