देश में कोरोना महामारी एक बार फिर भयावह होती जा रही है। ताजा खबर यह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उनके सभी कार्यक्रम और बैठकें रद्द कर दी गई हैं। चिंता की बात यह है कि केजरीवाल ने 2 जनवरी को लखनऊ में और 3 जनवरी को उत्तराखंड के देहरादून में रैली की थी
तब केजरीवाल बिना मास्क के नजर आए थे। आशंका है कि कहीं केजरीवाल के कारण इन दोनों स्थानों पर सैकड़ों लोग तो कोरोना पीड़ित नहीं हो गए? इससे पहले केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, परिवार के एक सदस्य और एक स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन परिवार और स्टाफ के सदस्यों के संक्रमित पाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रहने और कुछ दिनों बाद दोबारा कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है।
I have tested positive for Covid. Mild symptoms. Have isolated myself at home. Those who came in touch wid me in last few days, kindly isolate urself and get urself tested