HEALTH NEWS

हंस फाउंडेशन ने माता मंगला के जन्मदिन पर उत्तराखंड को दी सौगात।

देवभूमि मीडिया ब्यूरो। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मोहकमपुर में हंस फाउंडेशन डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण किया। माता मंगला के जन्मदिन के अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला ने उत्तराखंड को 14 डायलिसिस केंद्रों और 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात दी है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मोहकमपुर में हंस फाउंडेशन डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण किया।

माता मंगला के जन्मदिन के अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला ने उत्तराखंड को 14 डायलिसिस केंद्रों और 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात दी।
मुख्यमंत्री धामी ने माता मंगला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ रहनेऔर दीर्घायु की कामना की।
उन्होंने कहा कि माता मंगला और भोले जी महाराज ने अपना पूरा जीवन परमार्थ के लिए लिए समर्पित किया है।

उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है।

उत्तराखंड ही नहीं, देश में वे जन सेवा के लिए अनेक कार्य कर रहे हैं। माता मंगला के जन्मदिन पर हंस फाउंडेशन ने राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »