एक संकल्प, एक लक्ष्य – आत्मनिर्भर भारत: अमित शाह
लगभग 10 लाख सीएपीएफ कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उपयोग
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल देश को आत्मनिर्भर बनाने और भारत में बने उत्पाद उपयोग करने की एक अपील की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अपील को आने वाले समय में भारत को विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करने वाला मार्गदर्शन बताया है।
कल माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) उपयोग करने की एक अपील की जो निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत को विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। pic.twitter.com/KlYD9Z7UVt
— Amit Shah (@AmitShah) May 13, 2020



