
हिमालयन हॉस्पिटल ने पुलिस जवानों के लिए लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने बताया कि आम जनता के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए हिमालयन हॉस्पिटल की सेवाएं 24 घंटे सुचारू हैं। हॉस्पिटल में मरीजों के लिए ओपीडी सामान्य तौर पर चल रही है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में आने वाले सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
Leave a Comment




देहरादून : स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की ओर से पुलिस जवानों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। रानीपोखरी, डोईवाला व रायवाला थाना के करीब 150 से ज्यादा पुलिस जवानों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने पुलिस जवानों को कोविड-19 के लक्षण व बचाव की जानकारी दी।
लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंशिंग का पूर्ण पालन हो इसके लिए पुलिस जवान सड़कों, गलियों व बजारों में ड्यूटी कर रहे हैं। इस कारण देश के कई हिस्सों में पुलिस जवानों के कोराना संक्रमण होने की सूचनाएं आई हैं। ऐसे में जरूरी है कि देश के लिए सेवा दे रहे इन कोराना वॉरियर्स की भी समय-समय पर जांच की जाए।
