


देहरादून : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार सतर्कता बरत रही है। स्कूल और कॉलेजों को बंद करने के आदेश के बाद अब आठवीं तक के सभी छात्रों की परीक्षाओं को रद कर दिया गया है। इन कक्षाओं के छात्रों को पूर्व मूल्यांकन के आधार पर पास माना जाएगा। हालांकि 9वीं और 11वीं कक्षाओं की गृह परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
Sign in to your account

