


देहरादून : विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता महिंद्र धारीवाल ने अपने उत्तराखंड के सहयोगी अभिनव थापर व अपनी फ़िल्म निर्माण टीम के साथ मुलाकात की। महिंद्र धारीवाल ने विगत 25 वर्षों से अधिक 35 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों का निर्माण किया गया है, जिनमे मुख्यतः “भैयाजी सुपरहिट, नहले वे दहला, माँ तुझे सलाम, मानसून , रंग महल, चेतना, तौबा-तौबा, दादा, हत्यारा, आदि” कई हिंदी फिल्मों का निर्माण किया है। उनके बैनर तले कई बड़े स्टार जैसे- सन्नी देओल, सैफ अली खान, मिथुन चक्रवर्ती, प्रिटी जिंटा, तब्बू, बिपासा बासु, सन्नी लियोन आदि ने अभिनय किया है। 
Sign in to your account

