UTTARAKHAND
विद्यादत्त शर्मा व लवराज धर्मसत्तू को राज्यपाल/कुलाधिपति ने दी डी.लिट् उपाधि



गौरतलब हो कि श्री विद्या दत्त शर्मा पर कुछ ही महीने पहले राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक निर्मल चंद्र डंडरियाल ने बुजुर्ग किसान के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ”मोतीबाग” बनाई है, जिसे ऑस्कर में एंट्री मिली है। वहीं इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल में प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है। वहीं लवराज धर्मसत्तू ने सात बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर इतिहास रचा है। इसके लिए सरकार द्वारा लवराज को पद्मश्री और नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है।
दीक्षान्त समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सभी को बधाई देते हुये कहा कि दीक्षान्त समारोह में प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हो कर गौरव का अनुभव कर हूँ। उन्होने कहा कि सभी विश्वविद्यालय में प्रति वर्ष दीक्षान्त समारोह का आयोजित किया जायेगे। उन्होने कहा मुक्त विश्वविद्यालय को प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जायेगा। मुक्त विश्वविद्यालय 13 विद्या शाखाओं के भीतर 70 पाठ्क्रमों का संचालन कर रहा है यह गौरव की बात है। Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.