देहरादून : केदारनाथ में पिछले महीने छह यात्रियों को लेकर उड़ान भरते समय यू टी एयर कंपनी के असंतुलित होकर क्षतिग्रस्त हुए हेलीकाप्टर को वायु सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ हेली पैड से लिफ्ट कर एक घंटे के भीतर सहस्त्रधारा हेलीपैड सुरक्षित तरीके से पहुँचाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब इस हेलीकाप्टर को यहां से ट्रक से दिल्ली पहुँचाया जायेगा या इसे यहीं इंजीनियर बुलाकर ठीक किया जाएगा। लेकिन दुर्घटनाग्रस्त हेलीकाप्टर को केदारनाथ से यहां तक लाना बहुत ही जोखिम का काम था जिसे भारतीय वायु सेना ने पूरा कर दिखाया है।
Sign in to your account
