सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
देहरादून/ऋषिकेश / रूड़की / हरिद्वार / रूद्रप्रयाग/कोटद्वार /
चंपावत / पौड़ी/रूद्रपुर / काशीपुर।
उपसंभागीय परिवहन कार्यालयों को उपलब्ध कराये गये रडारगन का सुचारू रूप से कार्य किये जाने के सम्बन्ध में।
कृपया उपरोक्त विषयक इस कार्यालय के पत्र संख्या-249045, 2026/स०सु०/ई-7505/1-8 (51)/2025 06 फरवरी, 2026 एवं पत्र संख्या-282960/2026/स०सु०/ई-7505/1-8(51)/2025 19 मई, 2026 द्वारा प्रवर्तन दलों को आवंटित हैन्ड हेल्ड लेजर स्पीड रडारगन के सुचारू रूप से कार्य करने अथवा कार्य संचालन में असुविधा होने के सम्बन्ध में आख्या उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, परन्तु विकासनगर, रामनगर, बागेश्वर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी, टनकपुर एवं कर्णप्रयाग तत्सम्बन्धी आख्या आतिथि तक इस कार्यालय में अप्राप्त है।
अतः उपरोक्त संदर्भित पत्र की प्रति इस निर्देश के साथ संलग्न कर प्रेषित की जा रही है कि स्पीड रडारगन के सुचारू रूप से कार्य करने अथवा कार्य संचालन में असुविधा होने के सम्बन्ध में अपनी आख्या एक सप्ताह के अंतर्गत अनिवार्य रूप से प्रवर्तन अनुभाग की मेल आईडी-uktcoeewing@gmail.com पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि सम्बन्धित फर्म को यथाशीघ्र ए०एम०सी० बिल का भुगतान किया जा सके।



