श्री बदरीनाथ धाम चंदा चोरी प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो टूक जवाब दोषी कोई भी हो बख्शे नहीं जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में कथित चोरी और अनियमितताओं के मामले में कहा कि दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार या चोरी अक्षम्य है और ऐसे कृत्य ‘गौ हत्या और माता-पिता की हत्या जैसे महापाप’ के समान हैं।
मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।।



