भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बढ़ा विवाद, एसडीपीओ हटाए गए
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। परिजनों द्वारा एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए लगाए गए आरोपों और बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश वर्मा को पद से हटा दिया है। उन्हें अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है, जबकि पंकज मिश्रा को नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि भरत तिवारी की मां आशा देवी के आवेदन पर एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।



