टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग में भीषण पेयजल संकट से परेशान लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रशासन के खिलाफ मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि मई महीने में ही पानी की इतनी भारी किल्लत हो रही है, तो आने वाले गर्म महीनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। बढ़ते तापमान के साथ उत्तराखंड के अन्य इलाकों में भी जल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने सरकार से जल्द ठोस कदम उठाकर पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।



