UTTARAKHAND

रुद्रप्रयाग में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

रुद्रप्रयाग।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.02 मापी गई है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के झटके सुबह 5:13:17 बजे महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था। इसकी गहराई धरती से लगभग 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »