DEHRADUNUTTARAKHAND

मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी में मुख्यमंत्री से चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का किया अनुरोध

महाराज ने पौड़ी में मुख्यमंत्री से चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया

देहरादून। 17 जनवरी, 2025

प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने जनपद भ्रमण से पूर्व जिला अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता और सुविधाओं की कमी का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जरूरी और आपातकालीन सुविधाओं की व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि जिला अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, आवश्यक दवाएं और चिकित्सा कर्मचारी हमेशा उपलब्ध होने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »