UTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : शैलारानी रावत की हालत गंभीर, दो दिन से वेंटिलेटर पर 

केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत 2 दिन से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद वह उबर नहीं पाई। उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार की स्थिति में उन्हें एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर ले जाने की तैयारी है लेकिन उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है।

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विधायक शैलारानी रावत गिर गई थी, जिसमें उन्हें चोट आई थी।

करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर अपने घर लौटी और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई। कुछ माह पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। परिजनों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई, पर वह सफल नहीं हो पाई। अब वह वेंटिलेटर पर जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। विधायक के पीए पीएस रावत ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में लगी चोट से वह उभर नहीं पा रही है। चिकित्सकों के तमाम प्रयास के बाद भी शरीर साथ नहीं दे रहा।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »