DEHRADUNUttarakhand

चकराता में हादसा, यात्रियों को लेकर जा रहा वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

चकराता : देहरादून में चकराता छावनी परिषद कार्यालय के पास बुधवार देर रात हादसा हो गया। एक वाहन के खाई में गिरने की सूचना है। प्राथमिक जानकारी के आधार पर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर घायल हो गया।

कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के छह लोग निजी कार में सवार होकर चकराता घूमने के लिए आए थे। सभी लोग पहले रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में किसी परिचित के घर आए थे। फिर चकराता की ओर घूमने निकल गए। बुधवार देर शाम चकराता से विकासनगर की ओर लौट रहे थे।

रात करीब 9:30 बजे कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे। जहां खाई में दो लोग मृत पाए गए। बाद में एक और व्यक्ति का शव मिला। घायलों को सीएचसी चकराता में उपचार के लिए ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »