COVID -19HEALTH NEWSUTTARAKHAND

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैंप का किया अवलोकन

देवभूमि मीडिया ब्यूरो– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैंप का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से बूस्टर डोज जरूर लगावाने की अपील की है। इसके लिए नियमित कैंप लगाए जाएंगे। कोविड 19 महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेश में बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू हो गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड महामारी पर नियंत्रण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में बैठक की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।वहीं, अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।

साथ ही सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें। जिससे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लग सके और उसके प्रसार को रोका जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »