Uttar PradeshUTTARAKHAND

सीएम योगी से मिले मसाल गांव के ग्रामीण, मंदिर के शिलान्यास पर दिया निमंत्रण ।

 देवभूमी मीडिया ब्यूरो – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन्मस्थली मसालगांव के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मिला। ग्रामीणों ने उन्हें  मां भगवती चंद्रबदनी मंदिर के शिलान्यास करने का निमंत्रण दिया।

योगी आदित्यनाथ ने शिष्टमंडल से बड़ी उत्सुकता के साथ क्षेत्र के बारे में बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, सड़कों, स्वस्थ्य, पलायन व खेती बाड़ी विषय पर चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को शिलान्यास कार्यक्रम में आने का भरोसा भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »