पेरिस,एएनआइ। फ्रांस की राजधानी पेरिस में जी 7 समिट में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने शुक्रवार को यूनेस्को मुख्यालय में भारतीयों को संबोधित किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही पीएम मोदी स्टेज पर पहुंचे, लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों को काफी समझाने की कोशिश की गई, लेकिन लोग लगातार मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने खुद कहा कि पहले राष्ट्रगान होगा। इसके बाद लोग शांत हो गए।
Sign in to your account

