Uttarakhand

अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर किया हजारों रुपये नकदी सहित दुकान में लगे CCTV कैमरा

लालकुआं से संवाददाता गौरव गुप्ता : कोतवाली क्षेत्र के ट्रासंर्पोर्ट नगर स्थित गुरूद्वारे के समीप एक किराने की दुकान में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रूपये की नगदी सहित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चोरी कर लिया है। दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी है जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुचकर मौके का जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जूटी हुईं है।वही दूकानदार ने भी अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नही दी है।

जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रासंर्पोर्ट नगर स्थित गुरूद्वारे के समीप गांधीनगर वार्ड दो निवासी राजेश तिवारी किराना की दूकान चलाते हे। बीती शुक्रवार रात्रि राजेश तिवारी अपनी दूकान बंद कर घर चले गए।

आज सुबह दुकान खोलने के बाद राजेश ने देखा की दुकान में सारा सामन बिखरा पड़ा था तथा दूकान की छत की टीन उखड़ी हुई है। वही पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने गरीब दो हजार की नगदी सहित दूकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे और अन्य कीमती सामान को चुरा लिया है।

दुकानदार ने बताया कि चोरों ने छत की टीन काटकर दुकान में प्रवेश किया इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। वही दूकानदार ने बताया कि पिछले एक महिने में उनकी दुकान में यहां तीसरी बार चोरी हुई है। वही चोरी की घटना से नाराज आसपास के दुकानदारों ने पुलिस से जल्द चोरी के खुलासे की मांग की है।

इधर पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी जिसपर मौके पहुचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही हैं जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »