DEHRADUN

श्री बद्रीनाथ धाम को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, देहरादून में हुआ मुकदमा दर्ज

दिनांक 27 जुलाई 2021 को वादी जगदंबा प्रसाद पंत निवासी डांडा लखोण्ड द्वारा थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया, प्रार्थना पत्र में आरोप अंकित किए गए कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो में श्री बदरीनाथ धाम जी भगवान के संबंध में गलत, भ्रामक एवं विवादित टिप्पणी फैलाई जा रही है, जिससे समस्त हिंदू वर्ग में रोष उत्पन्न है एवं उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है।

उपरोक्त प्रार्थना पत्र में वादी द्वारा बताया गया कि उक्त वीडियो में कोई मौलवी बद्रीनाथ धाम जी के बारे में विवादित टिप्पणी कर रहा है एवं धार्मिक उन्माद फैला रहा है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात मौलवी के विरुद्ध धारा 153 ए/ 505 भादवि व धारा 66 आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »