देवभूमि मीडिया ब्यूरो — मसूरी के कैंपटी क्षेत्र में प्रदेश की पहली टनल पार्किंग बनेगी। बुधवार को इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को शासन ने मंजूरी दे दी। जल्द ही इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।सचिवालय में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टनल पार्किंग, ऑटोमेटेड पार्किंग को लेकर सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में मसूरी के कैंपटी में बनने वाली टनल पार्किंग की डीपीआर को मंजूरी दी गई।
यह पार्किंग नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन तैयार करेगा। वहीं, हरिद्वार में भी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण और एनएचआईडीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में पांच ऑटोमेटेड पार्किंग को मंजूरी दी गई।
बता दें कि प्रदेश में 158 नई पार्किंग का रोडमैप तैयार किया गया है। इनमें 10,000 से ज्यादा वाहन पार्क हो सकेंगे। इनमें 50 भूतल पार्किंग, 88 मल्टी लेवल कार पार्किंग, नौ ऑटोमेटेड और 12 टनल पार्किंग शामिल हैं।
जिलो में नई पार्किंगो की सूची
Contents
देवभूमि मीडिया ब्यूरो — मसूरी के कैंपटी क्षेत्र में प्रदेश की पहली टनल पार्किंग बनेगी। बुधवार को इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को शासन ने मंजूरी दे दी। जल्द ही इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।सचिवालय में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टनल पार्किंग, ऑटोमेटेड पार्किंग को लेकर सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में मसूरी के कैंपटी में बनने वाली टनल पार्किंग की डीपीआर को मंजूरी दी गई।यह पार्किंग नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन तैयार करेगा। वहीं, हरिद्वार में भी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण और एनएचआईडीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में पांच ऑटोमेटेड पार्किंग को मंजूरी दी गई।बता दें कि प्रदेश में 158 नई पार्किंग का रोडमैप तैयार किया गया है। इनमें 10,000 से ज्यादा वाहन पार्क हो सकेंगे। इनमें 50 भूतल पार्किंग, 88 मल्टी लेवल कार पार्किंग, नौ ऑटोमेटेड और 12 टनल पार्किंग शामिल हैं।जिला श्रेणी-ए श्रेणी-बीअल्मोड़ा 17 05बागेश्वर 06 02चमोली 11 05चंपावत 06 01देहरादून 03 01हरिद्वार 05 00नैनीताल 06 06पौड़ी 10 07पिथौरागढ़ 10 06रुद्रप्रयाग 04 04टिहरी 18 07उत्तरकाशी 10 06ऊधमसिंह नगर 02 00

