NATIONALPOLITICSUTTARAKHAND

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से  दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचेंगी देहरादून

देवभूमि मीडिया ब्यूरो  — बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से  दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचेंगी। उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उनके आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। राष्ट्रपति नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी।

आज राष्ट्रपति जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट उतरेंगी। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह और  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका अभिवादन करेंगे। 

यहां से वह हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगी और राजभवन के लिए रवाना होंगी। शाम साढ़े छह बजे उनका मुख्यमंत्री आवास पर आगमन होगा। यहां उनके नागरिक अभिनंदन के साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा

तो शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

 

 

परियोजनाओं का लोकार्पण करेंग

  1. 4.5 मेगावाट की काली गंगा दो।

  2. 132/33 केवी सब स्टेशन हरिद्वार।

  3. सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल साइंस और रिसर्च इंस्टीट्यूट, अल्मोडा

  1. चीला पावर हाउस के ऊर्जा विभाग में आरएमयू की स्थापना।

  2. मंगलौर में सब स्टेशन।

  3. देहरादून में भूमिगत एचटी व एलटी बिजली की लाइन नेटवर्क।

  4. स्मार्ट सिटी के तहत ग्रीन बिल्डिंग कार्यालय परिसर।

  5. राजकीय पॉलिटेक्टिक कॉलेज नरेंद्रनगर में दूसरे चरण के निर्माण कार्य।

  6. टनकपुर बस टर्मिनल।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »