UTTARAKHAND

प्रदेश भर में पुरानी पेंशन बहाली जागरूकता महा अभियान चलाया गया: डॉ० डी० सी० पसबोला

देहरादून: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत के आवाह्न पर प्रदेश के 80,000 एनपीएस कार्मिकों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली- जागरूकता महा अभियान आज दिनांक 01 फ़रवरी 2022 को चलाया गया।
जिसमें पोस्टर्स के माध्यम से समस्त एनपीएस कार्मिकों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द की गयी।
इस अभियान को सफल बनाने पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल एवं प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा समस्त एनपीएस कार्मिकों को बधाई दी गई तथा आभार भी व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »