UTTARAKHAND

हरिद्वार :-संतो ने कहा सीएम पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद [VIDEO]

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन अखाड़ा परिषद व मनसा देवी अध्यक्ष रविंद्र पूरी महाराज ने किया स्वागतमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे निरंजनी अखाड़े।
  • निरंजनी अखाड़ा पहुँच अभिनंदन समारोह में कर रहे शिरकत।
  • उत्तराखंड सरकार द्वारा देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा किया जा रहा सीएम पुष्कर सिंह धामी को सम्मानित।
देवभूमि मीडिया ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचे। देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने पर यहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया और उन्हें आशीर्वाद भी दिया गया।  श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड भंग कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु-संतों और तीर्थ पुरोहितों को उपहार दिया है। सीएम के आगमन को लेकर एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा और पुलिस ने अखाड़ा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी (श्री निरंजनी) के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

 

 

https://youtu.be/fsHMMlAcC5U

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »