NATIONALUTTARAKHAND

केदारनाथ में टूटा ग्लेशियर, देखिए पूरा वीडिये

बता दे की केदारनाथ की मंदाकिनी नदी के उद्गम स्थल चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटा है।तो इस ग्लेशियर में नई बर्फ ज्यादा जमने से यह टूट गया। विशेषज्ञ इसे पाउडर ग्लेशियर बता रहे हैं, जिससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई संभावना नहीं है। और जिला प्रशासन ने इस संबंध में शासन को सूचना दे दी है। ग्लेशियर विशेषज्ञ भी इसे हिमालय क्षेत्र में होने वाली सामान्य घटना बता रहे हैं।

केदारनाथ धाम में बुधवार शाम 6.30 बजे चोराबाड़ी ग्लेशियर के कैचमेंट में हिमस्खलन हुआ है। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन प्रसाशन इस पर नजर बनाए हुए है। चोराबाड़ी ग्लेशियर केदारनाथ मंदिर के पीछे करीब 5 किमी की दूरी पर स्थित है। तो धाम में कई दिनों से बारिश भी हो रही है।

 

बुधवार शाम से हेल्गूगाड़ में भारी भूस्खलन के कारण बंद गंगोत्री हाईवे बृहस्पतिवार को भी नहीं खुल पाया, जिस कारण गंगोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे करीब तीन हजार तीर्थयात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित जगहों पर ठहराया गया है। तो वही उत्तरकाशी जनपद में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। तो बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। बीते बुधवार शाम करीब पांच बजे गंगोत्री हाईवे पर सुनगर और हेल्गूगाड़ के बीच भारी भूस्खलन हुआ जिसके कारण हाईवे पर यातायात बहाल करने की स्थिति नहीं बन पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »