UTTARAKHAND

इलेक्ट्रिक स्मार्ट बस अब दौड़ेंगी जॉलीग्रांट एयरपोर्ट तक

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक स्मार्ट बस स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चलने वाली पांच इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों को गुरुवार मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड देहरादून से रवाना करते हुए कहा ग्रीन दून क्लीन दून का सपना पूरा किया जा रहा है ये सब जनता के सहयोग से पूरा किया जा सकता है। स्मार्ट सिटी की 15 बसें शहर में चल रहीं हैं। इनमें आइएसबीटी से राजपुर, रायपुर और सेलाकुई मार्ग शामिल हैं।

नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड से स्मार्ट सिटी की पांच बसें जौलीग्रांट एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा के लिए रवाना की। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुलमोहर का पौधा लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »