DEHRADUNUTTARAKHAND

इस दिन हो सकती है धामी कैबिनेट की बैठक

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जी हां, उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बैठक आगामी चार दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें कि बैठक दोपहर 12:30 बजे सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार में होगी।

इस दौरान आठ व नौ दिसंबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी निर्णय हो सकते हैं। इसमें इन्वेस्टमेंट से जुड़े कई मामलों उद्योगो क़ो राहत देने क़ो लेकर कुछ फैसले हो सकते हैं।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भी विधानसभा के विशेष सत्र को आहूत करने के निर्णय पर भी फैसला लिया जा सकता है साथ ही कई विभागों के प्रस्ताव भी बैठक में आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »