NATIONAL

डेथ वारेंट जारी, निर्भया के चारों गुनहगारों को 22 जनवरी को मिलेगी फांसी

2012 के दिसंबर में देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था गैंगरेप

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

नई दिल्ली : निर्भया गैंगरेप मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया गया है। चारों आरोपियों को अब 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी। 

गौरतलब है कि अभियोजन पक्ष ने दोषियों की फांसी की सजा के लिए डेथ वारंज जारी करने की मांग की थी। कोर्ट ने दिल्ली सरकार की उस अर्जी पर सुनवाई की, जिसमें निर्भया मामले में चारों दोषियों को फांसी देने के लिए ‘डेथ वारंट’ जारी करने का अनुरोध किया गया था। पटियाला हाउस कोर्ट के आज के फैसले पर पूरे देश की नजर गड़ी थी।

गौरतलब है कि 2012 के दिसंबर में देश की राजधानी दिल्ली में हुए गैंगरेप ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »