COVID -19

Covid -19 : उत्तराखण्ड मै आज 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 20 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 312 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 17346 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, नैनीताल और उत्तरकाशी में दो-दो व पौड़ी में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343223 हो गई है। इनमें से 329458 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »