POLITICSSTATESTOURISMUTTARAKHAND

सीएम धामी ने किया जाखन नदी पर बने पुल का लोकार्पण।

बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला के अलावा अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पिछले साल बारिश के कारण 27 अगस्त को रानीपोखरी जाखन नदी का 57 साल पुराना पुल टूट गया था। इसके बाद यह 7 जनवरी 2022 को बनना शुरू हुआ था। अब यह यह पुल रिकॉर्ड छह महीने में तैयार हुआ है

तो इस अवसर पर सांसद निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में यह निर्माण मील का पत्थर साबित होगा। इस से स्थानीय नागरिकों के साथ न केवल अन्य राज्यों से आ रहे लोगों को राहत मिलेगी बल्कि देश-विदेश से आ रहे पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी सुविधा मिल सकेगी

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »