TEHRI-GARHWALUttarakhand

कार की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत,ग्राम तलाई का रहने वाला था मृतक

नरेंद्रनगर -नरेंद्र नगर में नशे का हालत में एक कार सवार ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी ,जिसमे गंभीर रूप से घायल युवक को श्री देव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्र नगर में भर्ती करवाया गया ,जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी.

बड़ी खबर : पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

जानकारी के मुताबिक नरेंद्रनगर मे होमगार्ड भगत सिंह उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम तंलाई ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर की ओर जा रहे थे तभी अचानक एक कार सवार ड्राइवर द्वारा नशे की हालत में टक्कर मार दी ,घायल व्यक्ति को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ,बताया जा रहा है कार सवार नशे में था और उपरोक्त ड्राइवर पशुपालन विभाग में कार्यरत है

थाना अध्यक्ष नरेंद्र नगर पंकज देवरानी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर बॉडी को एम्स ऋषिकेश पीएम के लिए ले जाया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »