UTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : काठगोदाम गोला नदी में बहे किशोर का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

काठगोदाम गोला नदी में बहे किशोर का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

नैनीताल – 14 जुलाई 2024 को एक किशोर काठगोदाम गोला नदी में नहाते समय नदी में बह गया था, जिसकी एसडीआरएफ द्वारा उक्त दिन से ही सम्भावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

आज 17 जुलाई 2024 को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्चिंग अभियान को आगे बढ़ाते हुए संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिस दौरान उक्त किशोर के शव को गोविंद ग्राम गोला नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:– मोहित कुमार आर्या पुत्र प्रकाश चन्द उम्र 13 वर्ष

निवासी:– ग्राम भोर्या हेड़ाखान काठगोदाम

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »