DEHRADUNUTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : उत्तराखंड में 17 जुलाई को रहेगी हरेला पर्व की छुट्टी, देखें आदेश 

हरेला पर्व की छुट्टी में हुआ बदलाव, अब इस दिन रहेगा अवकाश, आदेश जारी

देहरादून : उत्तराखंड में हरेला पर्व की छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

दिनांक 26 दिसम्बर, 2022 के अनुलग्नक-1 एवं 4 के क्रमांक – 12 पर हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई, 2023 (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व दिनांक 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है।

इस सम्बन्ध सम्यक् विचारोपरान्त उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक दिनांक 17 जुलाई, 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अन्तर्गत बैंक / कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा। उक्त विज्ञप्ति को इस सीमा तक संशोधित समझा जाय अन्य शर्ते यथावत् रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »