DEHRADUNUttarakhand

आचार संहिता लागू होने के बाद बड़ी कार्रवाई, उत्तराखंड स गृह सचिव हटाने के निर्देश

आचार संहिता लागू होने के बाद बड़ी कार्रवाई,

छह राज्यों के गृह सचिव हटाने के निर्देश;

बंगाल DGP भी हटाए गए आयोग ने गुजरात, यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश

देहरादून। केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को उत्तराखंड के गृह सचिव को हटाने का आदेश दिया है। उत्तराखंड में आईएएस शैलेश बगोली गृह सचिव के पद पर हैं और साथ ही वह सीएम धामी के सचिव का भी दायित्व संभाल रहे हैं। आयोग ने यह आदेश निष्पक्ष लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए लिया है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि नए गृह सचिव के लिए चुनाव आयोग को जल्द ही अधिकारियों के नाम का पैनल भेजा जाएगा। निर्वाचन आयोग ही नए गृह सचिव का नाम तय करेगा।

उत्तराखंड के सीएम कार्यालयों में प्रभार संभाल रहे गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया। सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल पुलिस प्रमुख को हटाने के भी आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »