UTTARAKHAND

अमर शहीद श्रीदेव सुमन नई पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी

देवभूमि मीडिया ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने टिहरी जन क्रान्ति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन का भाव पूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया तथा अपना जीवन बलिदान किया।
उन्होंने कहा कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन नई पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देंगे। वे हमारे दिलों में एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे। स्व.श्रीदेव सुमन ने महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा का संदेश लेकर जन जागृति की एक नई अलख जगाई थी।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »