HARIDWARUttarakhand

हरिद्वार में 20 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र-जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

हरिद्वार:(रिपोर्ट जीशान मलिक) कोहरा और शीतलहर के चलते एक बार फिर से जिलाधिकारी ने 20 जनवरी को अवकाश की घोषणा की है.बताया गया है की मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसके कारण कुछ स्थानों पर घने कोहरे की संभावना व्यक्त की गई है.

हरिद्वार के जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा अलर्ट जारी किया गया है जिसके अनुसार 20 जनवरी को कुछ स्थानों पर घने कोहरे की संभावना व्यक्त की गई है.

वर्तमान शीतकालीन आपदा के मध्य नजर विद्यालय जाने वाले छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत 20 जनवरी को हरिद्वार जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र शासकीय अर्ध शासकीय सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्राओं का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश की अवहेलना करने वाले की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »