UTTARAKHAND

प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के मद्देनजर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
इसके बाद सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार का पूर्णतः अनुपालन कराने तथा अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना की संभावित लहर के दृष्टिगत अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं हों और पर्याप्त मैन पावर हो। टेस्ट ट्रैक एवं ट्रीटमेंट पर विशेष फोकस रखा जाए। उन्होंने राज्य में टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों में वैक्सीनेशन की गति में और तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों के साथ कोविड पर नियंत्रण रखना होगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, अपर सचिव सोनिका, प्रो. दुर्गेश पंत भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »