UTTARAKHAND

हरियाणा से आया पर्यटक रामझूला के पास नाव घाट पर डूबा, सर्चिंग में जुटी SDRF, पशुलोक बैराज में मिले 2 अज्ञात शव…

ऋषिकेश : हरियाणा से आया पर्यटक रामझूला के पास नाव घाट पर डूबा, सर्चिंग में जुटी SDRF, पशुलोक बैराज में मिले 2 अज्ञात शव

हरियाणा से ऋषिकेश अपने 06 दोस्तों के ग्रुप के साथ घूमने आया एक युवक नरेश पुत्र बलदेव सिंह उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम करौंदा कला थाना- नरवाना, जिला जींद, हरियाणा, रामझूला के पास नाव घाट पर डूब गया था जिसकी सूचना मिलने पर SDRF टीम द्वारा SI सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। डूबे युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुँच चुके है।

SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान ही पशुलोक बैराज में 02 शव दिखाई दिए जिन्हें टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए बैराज से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। उक्त शव काफी पुराने प्रतीत हो रहे है। जिला पुलिस द्वारा शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »